मासूड़ों से खून आना ये कोई आम बात नहीं है। हम अपने दांतो की सफाई अच्छे तरह से नहीं करते जिसके कारण हमारे दांतो में जमे जीवाणु प्लाक के रूप में दांतो का चारो जम जाते है। और ये जमे हुए जीवाणु हमारे दांतो में सूजन, दर्द, खून निकलना, मुँह में बदबू आना जैसे दिक्कते उत्पन्न करती है। इनसे बचने के लिए हमे अपने दांतो की अच्छी तरह से सफाई करनी चाहिए, अगर दांतो में दर्द सूजन जैसे समस्या होने लगे तो तुरंत डाक्टर को दिखाए। पर इन दांतो की समस्याओं को हम कुछ घरेलू उपाए द्वारा भी ठीक कर सकते है। तो हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे ही कुछ घरेलु उपाए बताएँगे जिससे आप अपने दांतो को स्वस्थ, सुन्दर, मजबूत, रख सकते है।
लौंग के फायदे
अगर आपके मसूड़ों में हमेशा खून आता है या दांतो में दर्द राहत हो तो आप लॉन्ग के तेल का इस्तेमाल कर सकते है।
लॉन्ग में मौजूद विटामिन C, फाइबर उचित मात्रा में पाए जाते है जो दांतो के साथ-साथ हमारे पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद है। आप एक रोइ लेकर लॉन्ग के तेल में भीगा लीजिए। और उस रोइ को जहा से खून निकल रह हो वहाँ पर कुछ देर के लिए दबा के रखे। फिर पानी से कुल्ला करे। ऐसा आप कुछ दिनों तक लगातार कर सकते है। इससे आपके दांतो और मसूड़ों से जुडी कोई समस्या में बहुत आराम होगा। आप लॉन्ग की कली का भी उपयोग दांतो के दर्द के और मसूड़ों में सूजन, खून निकलने में उपयोग कर सकते है।

फिटकरी लगाने के फायदे
फिटकरी स्किन और कई बिमारियों के साथ- साथ दांतो और मसूड़ों के लिए बहुत फायदेमंद है। फिटकरी का उपयोग हम दर्द या फिर कही सूजन हो उसके लिए भी इस्तेमाल कर सकते है। मसूढ़ों में दर्द हो, सूजन, घाव, हो गया हो तब आप फिटकरी को गुनगुने पानी में गर्म करके कुल्ला करे बहुत लाभ होगा।
इसके अलावा आप छोटे चम्मच से आधा चम्मच नमक और और उसी चम्मच से फिटकरी का पावडर ले दोनों को मिक्स कर अपने मसूढ़ों में मले। इससे आपके मसूढ़े भी मजबूत होंगे और खून आना भी बंद होजाएगा।

नींबू पानी का प्रयोग
निम्बू पानी भी हमारे दांतो के लिए बहुत ही बेहतर इलाज है। चूँकि निम्बू में विटामिन C की मात्रा होती है। और हमारे दांतो और मसूड़ों में खून निकलने के कारण भी विटामिन की कमी के कारण होता है। जब आपके मसूड़ों से खून आने लगे। तो एक बर्तन में पानी गर्म करे जब पानी कुनकुना हुआ जाए तब आप निम्बू निचोड़ ले और अब आप इस पानी से कुल्ला करे। ये आपके मसूड़ों के लिए बहुत ही लाभदायक है। दिन में कम से कम 2,3 बार कुल्ला करे।
निम्बू के एक और नुस्खा आप अपना सकते है जो आपके दांतो के लिए भी बहुत उपयोगी है। लॉन्ग का पाउडर बना लीजिये या मार्किट से उसका चूर्ण ले। और एक छोटा चम्मच निम्बू का रस ले। अब दोनों को मिक्स कर ले। और अपने दांतो पे लगाए।

बर्फ से सिकाई के फायदे
यदि मसूड़ों से खून निकल रहा हो, या सूजन की परेशानी हो तो आप बर्फ से सिकाई कर सकते है। किसी जगह पे चोट के निसान हो या दर्द हो तब आप बर्फ के टुकड़े से आसानी से सिकाई कर सकते है। बर्फ ब्लड सर्कुलेट करने का काम करता है। खून को बहने से रुकता है।

अमरूद के पत्तों के फायदे
दांतो में दर्द, सूजन या खून आना इसके लिए भी अमरुद के पते बहुत फायदेमंद है। इसके पानी से कुल्ला करने से भी हमारे दांतो, मसूड़ो को बहुत लाभ मिलता है। 5,6 अमरुद के पत्ते पानी में उबाल ले । उबलने के बाद इस पानी का रंग लाल रंग का हो जायें तब पानी को थोड़ा ठंडा होने दे फिर आप इस पानी से दिन में कम से कम 3,4 बार कुल्ला करे।

मधु का प्रयोग
मधु भी हमारे दांतो के साथ सेहत के लिए बहुत अच्छी है। मधु में मौजूद एन्टीफंगल, एन्टीबैट्रियल, जीवाणुरोधी गुण होने के कारण मुँह में जमे जम्स से लड़ने में मदद करता है। इसके लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में पानी गर्म करिये फिर आप उसमे 1 से 2 चम्मच मधु मिला लीजिये। और आप उस पानी से कुल्ला कीजिये। दिन में आप कम से कम २ बार कुल्ला कर सकते है ।
नोट
जब दांतो में, मसूड़ों में दर्द या खून निकल रह हो तो हमेशा अंगुली से ही मंजन करे।
हमे हमेशा 3 से 4 महीने में अपना ब्रश बदलते रहना चाहिए जिससे हम मुँह के प्रॉब्लम से भी बच सकते है।
रात को सोने से पहले भी हमे अपने दांतो की सफाई अच्छे से करनी चाहिए।
2 बार ब्रश अवश्य करे।
खाना खाने के बाद कुल्ला अवश्य करे।