दही बड़े कुछ इस तरह से बनाए की स्वाद मुँह में रह जाए

दही बड़ा जी है दोस्तों दही बड़ा का नाम सुनकर लोगो के मुँह में पानी आ जाता है। कोई भी फेस्टिवल या कोई शादी- पार्टी या कोई फॅमिली फंक्शन आपको दही बड़ा जरूर खाने को मिलेगा। इसलिए हम दही बड़े की खास रेसिपी आपके साथ शेयर करने जा रहे है। जो आपको काफी पसंद आएगी। 

इंग्रेडिएंट्स ऑफ़ दही बड़ा (INGREDIENTS OF DAHI VADA)

उरद दाल – 250 ग्राम, दही – 2 लीटर, चीनी – 2 स्पून, नमक -आवश्यकता अनुसार, गोटा जीरा – आधा चम्मच, भुना जीरा पाउडर –  छोटे चम्मच से आधा चम्मच, लाला मिर्च  – 1 चम्मच,  तेल – तलने के लिए, हींग, चाट मसाला पाउडर , काला नमक, धनिया पत्ती, अदरक, हरी मिर्च।

दही बड़े बनाने की विधि

बड़ा का बैटर कैसे तैयार करे  –

सबसे पहले आप उरद दाल को भीगा दे कम से कम 7-8 घंटे के लिए। और यदि आपको सुबह दही बड़ा बनाना हो तो रात में आप उरद की दाल भीगा सकती है।

उरद दाल अच्छे से भीगने के बाद आप दाल को पीसने के लिए ग्राइंडर में डाले उसमे 1 हरी मिर्च थोड़ी से धनिया पत्ती अदरक, जीरा, हींग, और नमक डाले। इससे बड़े का स्वाद और भी बढ़ जाएगा। उरद दाल को पिस्ते समय ज्यादा गिला न करे। दाल को थोड़ा दरदरा और मोटा ही रखे जिससे बड़े बनाने में आसानी होगी।दाल पीसने के बाद उसे आप अच्छे से धीरे-धीरे फेटे। ताकि सारे इंग्रेडिएंट उसमे आसानी से मिल जाए।

नोट –  दाल पीसने के बाद उसे आप एक बर्तन में निकाल कर 10-20  मिनट तक अच्छे से धीरे-धीरे फेटे। ताकि सारे इंग्रेडिएंट उसमे आसानी मिक्स हो जाये। दाल फेटते समय आप देखेंगे की दाल थोडा फुला हुआ नज़र आने लगेगा।   यदि आप चाहे तो इसमें 1 से 2 चम्मच सूजी मिला सकती है जिससे बड़े और भी क्रिस्पी  बनेंगे।

दाल जब अच्छी तरह आप फेट ले तब आप एक बर्तन में पानी ले  और फेटे हुवे दाल को चुटकी भर निकला कर उस पानी में डाले। उस पानी में अगर दाल नहीं डुब रहा है और पानी में तैरने लगे तो आपके बड़े काफी फुले हुए बनेंगे। और अगर फेटे हुआ दाल उस पानी में डुब जा रहा है तो आप दाल को और अच्छे 5 से 7 मिनट तक फेटे ताकि बड़े फुले-फुले और क्रिस्पी बने।

दही बड़े को तलने की विधि

सबसे पहले आप एक कढ़ाई ले उसमे तेल डाले। अब तेल को अच्छे से लो  मीडियम पे गर्म होने दे।  गैस की आंच को लो मीडियम में ही रखे। अब आप एक कटोरी में थोड़ी सी पानी ले और हाथ को थोड़ा गिला करे और बड़े का  बैटर को  लेकर छोटे छोटे बड़े बनाये और तेल में डाले। और जब बड़ा एक तरफ हल्का ब्राउन हो जाए तब आप उसे पलट कर दूसरी और सिकने दे। आप एक पतली सिक की मदद से बड़े के बिच में थोड़ा छेद करे ताकि बड़े अंदर तक पाक जाए

 (यहाँ पर हम कटोरी पानी  इसलिए यूज में ले रहे है क्यूकी उरद के बड़े का बैटर गिला होने में हाथ में चिपकने लगता है। आप पानी की मदद से बड़े अच्छे से बना सकती है )

आप पूरा बड़ा छान कर रख सकती है। और उसे कभी भी हलके गर्म पानी में भीगकर आप यूज कर सकती है।

छने हुए बड़ो को पानी में कैसे भिगोये-

आप एक बड़े से बर्तन में पानी गर्म करे। पानी को उबालें नहीं हल्का ही गर्म करे।  और पानी में आप हल्का नमक डाल दे। फिर आप  छाने हुए बड़ो को आप उस पानी में 10-15 मिनट के लिए भीगा दे।  जितना बड़ा आपको खाना हो उतना ही बड़ो को पानी में भिगोये सारे बड़ो को नहीं।

जब बड़े अच्छे से भीग जाए तो बड़ो को निकालने से पहले आप बड़ो में से पानी को अच्छे से दबाकर निकाल दे। फिर आप बड़ो को दही में डुबो दे। जितने बड़े खाने हो उतने ही बड़ो को आप यूज करे।  फिर आप सर्व करते समय दही बड़े निकला कर उसमे सारे मशाले दाल कर सर्व करे।

दही तैयार करने की विधि

2-3 कप ताजा दही लीजिये। 2 चम्मच चीनी और 1/4 काला नमक,अब इसे धीरे-धीरे अच्छे से फेटे। ताकि दही एकदम स्मूथ हो जाए। यदि दही गाढ़ी हो तो आप उसमे थोड़ा पानी मिला सकती है। दही फटने के बाद आप दही को  फ्रीज में रख सकती है।

दही  बड़े सर्व करने की विधि

दही बड़े सर्व करने से पहले आप उसके ऊपर डालें जाने  वाले इंग्रेडिएंट तैयार कर ले। जैसे – भुना जीरा ,लाल मिर्च पाउडर, कला नमक, ब्लैक पेपर ( गोलमिर्च पाउडर ), पुदीना पत्ती, चाट मसाला, धनिया पत्ती, मीठी इमली की चटनी, हरी चटनी । इन सारी चीजों को एक बाउल /कटोरी में निकाल कर रखे। ताकि आपको दही बड़े सर्वे करने में आसानी हो। और दही बड़ा सर्व करते समय इन सारे इंग्रेडिएंट को दही -बड़े के आप ऊपर डाले। और दही बड़े सर्व करे ।