नारियल का दूध बहुत ही पौस्टिक और स्वादिष्ट पेय होता है और सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद भी। यह विटामिन, मिनरल्स, और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है जो हमारे शरीर को मजबूती भी प्रदान करता है। नारियल के दूध को हम प्रतिदिन अपने आहार में भो शामिल कर सकते है। तो आइये जाने नारियल के दूध के निम्नलिखित फायदे।

नारियल के दूध पीने के फायदे
ह्रदय को स्वस्थ रखे
नारियल का दूध हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है नारियल में मौजूद हेल्दी फैट्स, बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करके और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में सहायक होते हैं। जिससे ह्रदय रोग की खतरा कम हो जाता है और धमनियों में स्वस्थ रक्त का प्रवाह होने लागत है
पाचन में सुधार
नारियल का दूध खाना पचाने में बहुत ही मददगार होता है नारियल में उचित मात्रा (MCTs ) ट्राइग्लिसराइड्स होता है जो खाना पचाने में मदद करता है और आंतो को स्वस्थ रखता है और शरीर में होने वाले कब्ज और पाचन सम्बन्धी समस्याओं को ठीक करता है।
वजन कम करने में मददगार
नारियल में मौजूद MCTs मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। साथ ही शरीर में अतिरिक्त वसा को ऊर्जा में परिवर्तित करने में मदद करता है। जिससे शरीर में जमी चर्बी कम होने लगती है और वजन भी घटने लगता है। नारियल का दूध हमारे अनावश्यक खाने की इच्छा को कम करता है और भूख को नियंत्रित करता है।
बालो और त्वचा के लिए लाभकारी
नारियल हमारे बालो और त्वचा के लिए भी बहुत लाभकारी है नारियल के दूध में विटामिन ई और अन्य पोषक तत्व होते है जो त्वचा और बालो को नमी प्रदान करते है। इसमे एंटी-एजिंग गुण भी पाए जाते है जो हमारी त्वचा की चमक को बनाये रखता है। और बालो को भी मजबूती प्रदान करता है जिससे बाल लम्बे और घने भी होते है।
वसा काम करने में मदद
नारियल के दूध में वसा को कम करने में मदद करता है इसमें पाए जाने वाले फैट्स, माध्यम, चैन ट्रिग्लीसेरिदेस(MCTs), मेटाबोलिज्म को बूस्ट करते है और अतिरिक्त वसा को नष्ट कर देते है।
हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद
नारियल का दूध भी हमारे हड्डियों को लिए बहुत ही लाभकारी है इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। ऑस्टियोपोरोसिस जैसे समस्याओं से भी बचाता है।
इम्यून सिस्टम को मजबूत करे
नारियल के दूध में एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण होते है जो इम्यून सिस्टम में सुधार करता है शरीर को वायरल, बैक्टीरियल, इन्फेक्शन से बचाने में मदद करता है। शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकल कर बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण
नारियल के दूध में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में होने वाले सूजन, चोट, जोड़ों के दर्द जैसे समस्याओं को भी ठीक करने में मदद करता है
ब्लड शुगर लेवल को रखे नियंत्रित
नारियल के दूध ब्लड शुगर के स्तर को कण्ट्रोल करने में मदद करता है इसमें कार्बोहाइड्रेट की कम मात्रा होती है जो ब्लड शुगर को बढ़ने नहीं देता और टाइप 2 डायबिटीज का ख़तरा बहुत ही कम हो जाता है।
शरीर में पानी की कमी बनाये रखे
नारियल का दूध शरीर को हाइड्रेटेड करता है। इलेक्ट्रोलाइट्स की उच्च मात्रा होती है जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करती है। जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या कम हो जाती है।
किडनी की कार्यक्षमता को ठीक रखे
नारियल का दूध यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI ) से भी बचता है। और साथ ही गुर्दो में होने वाले स्टोन का खतरा भी कम करता है। जिन्हे किडनी में स्टोन या UTI का समस्या ज्यादा बनी रहती है वे इसका इस्तेमाल कर सकते है।

नारियल का दूध घर पर कैसे बनाये –
नारियल का दूध घर पर बनाना बहुत ही आसान और सस्ता है। इसके लिए
आवश्यक सामग्री:
1- ताजा नारियल
2- गर्म पानी या कुनकुना पानी
3- बलेंडर
4- सूती कपड़ा या छनि
5- कटोरी (मीडियम साइज की )
नारियल को कांटे –
एक ताजा नारियल ले उसके कठोर सतह को हल्का-हल्का सा ठोके या फिर किसी भारी चीज से तोड़ ले। अब नारियल के खोल को हटने के बाद उसके अंदर का सफ़ेद भाग निकाल ले।
नारियल को छोटे टुकड़े करे –
नारियल के सफ़ेद भाग को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट ले या फिर आप नारियल को बारीक़ कद्दूकस भी कर सकते है ताकि नारियल आसानी से ब्लेंडर में पिसा जाए।
नारियल को ब्लेंड करे –
छोटे-छोटे कटे हुए नारियल को आप ब्लेंडर या मिक्शी में डेल। अब उसमे थोड़ा कुनकुना पानी डाले। कुनकुना पानी सी दूध अच्छे से निकलने में आसानी होती है। ब्लेंडर को चालू करे और नारियल को अच्छी तरह पीसे। जब तक मिश्रण गाढ़ा और मलाईदार न हो जाए।
मिश्रण से नारियल का दूध निकलना –
नारियल के दूध को छानने के लिए आप एक कॉटन का साफ कपड़ा ले। अब एक बड़े बर्तन में उसी कपडे को रखे या आप छन्नी का भी उपयोग के सकते है। अब उस कपड़े में आप नारियल के मिश्रण को डाल दे और अच्छे से निचोड़ ले। यदि आप छन्नी का उपयोग कर रहे है तो एक चम्मच की मदद से उस नारियल के मिश्रण दबाकर सारा दूध निकालें।
इस तरह नारियल का दूध तैयार हो जाये तब आप इस दूध को आप किसी कंटेनर में रख सकते है। इस दूध को आप 2 से 3 दिनों तक आराम से उपयोग में ला सकते है।
टिप्स :-
यदि आप गाढ़ा और मलाईदार नारियल का दूध चाहते है तो आप नारियल को ब्लेंड करते समय पानी का कम उपयोग करे।
आप इस प्रक्रिया को दोबारा दोहरा सकते हैं। बचे हुए नारियल के पल्प में आप थोड़ा सा और पानी डाल कर ब्लेंड कर ले। और पुनः छान लें।घर पर बने इस ताजा नारियल के दूध से आप बहुत सारे स्वादिष्ट व्यंजन बना सकते है जैसे- स्मूदी, मिठाइयाँ, करी, खीर आदि।