अमरुद के पत्तो का घरेलु उपचार

अमरुद बहुत ही स्वादिस्ट फल है। हमारे स्वस्थ के लिए लाभदायक है। अमरुद जिसे देखते ही मुँह में पानी आ जाता है इसका टेस्ट कुछ खट्टा मीठा सा लगता है। अमरुद का वानस्पतिक नाम सीडियम ग्वायवा है। वाराणसी में अमरुद को अमृत कहा जाता है।अमरुद के पत्ते को एक हर्बल औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है। अमरुद हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। ये हमारी प्राचीनतम औषधियों में से एक है। अमरुद के पत्तो में कई बीमारियों से लड़ने की ताकत होती है। इन पत्तो का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के रोगो के उपचार करने के लिए किया जाता है। अमरुद के पत्तो में ऐसे रसायन मौजूद होते है जो की हमारे बॉडी के लिए बहुत ही प्रभावी होते है। जैसे-विटामिन-सी से भरपूर होने के साथ-साथ इसमें कैरोटेनॉइड, फ्लेवोनोइड, पॉलीफेनोल जैसे रसायन भी मौजूद है जो की बीमारियों से लड़ने में सहायक होते है। तो आइए जाने अमरुद के पत्तो के फायदे –

दांतो और मसूड़ों के लिए है फायदेमंद –

अमरुद के पत्ते दांतो के लिए बहुत ही उच्चतम औषधि है। दांतो में कीड़े लगना, मसूड़ों में सूजन हो जाना, मुँह में छाले हो जाना, जैसे रोगो के लिए अमरुद के पत्ते बहुत ही फायदेमंद है। ताजे अमरुद के पत्ते लेकर उसे हम 1 गिलास पानी में उबाल लेंगे। जब पानी का रंग थोड़ा लाल हो जाये तो आप इसे थोड़ा ठंडा होने के बाद हलके कुनकुने पानी से गरारा करे। कम से कम 2 से 3 दिनों तक, और अगर ताजे पत्ते नरम हो तो आप पत्तो को चबा कर खा भी सकते है। ये भी हमारे दांतो के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

सर्दी-खांसी में है फायदेमंद

अमरुद के पत्ते कफ खांसी, सर्दी विकारो के लिए भी काफी उपयोगी है। चूँकि अमरुद के पत्तो में विटामिन सी होने के कारण यह सर्दी और खांसी के लिए बहुत फायदेमंद है। यदि हम किसी प्रकार कि एलर्जी से परेशान है तो अमरुद के पत्तो का काढ़ा बनाकर पी सकते है जिससे हमें काफी लाभ होगा।

कोलेस्ट्रॉल को कम करे

अमरुद के पत्ते कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करते है, अमरुद में हाइपरग्लाइसीमिया तत्व होने के कारण रक्त में उपस्थित शर्करा को कम करता है। अमरुद के पत्तो में हाइपोलिपिडेमिक गुण होता है, जो की रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर (एक तरह से वसा को) को कम करने सहायक होता है। यदि कुछ महीने तक लगभग 3 से 4 महीने अमरुद के पत्तो का सेवन करे तो इससे आपको काफी लाभ होगा।

बालो को झड़ने से रोके

अमरुद में विटामिन सी होने के कारण यह बालो के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। पत्तो में एंटी-फंगल इन्फेक्शन को कण्ट्रोल करने की क्षमता होती है।अमरुद की पत्तियां सिर में होने वाले गंदगी, जैसे रुसी, दाने, इन्फेक्शन उसे रोकने में मददगार होती है। पत्तो में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होने के कारण यह सिर को साफ सुथरा रखता है। यह हमे सूरज की किरणों से भी बचता है। इन पत्तियों का आप इस तरह से इस्तेमाल कर सकते है।10-15 पत्ती लेकर एक बर्तन में पत्तो को उबाल ले जब इसका पानी का रंग हल्का गाढ़ा हो जाये तो इसे एक बर्तन में निकाल ले ठंडा होने के बाद आप अपने स्कैल्प पे लगाए। इस आधा घंटा लगा कर रखा जा सकता है। बालो की सुरक्षा के लिए यह एक अच्छा हेयर मास्क है।

शरीर में रक्त की कमी को पूरा करता है

अमरुद के पत्ते में भरपूर मात्रा में आयरन उपलब्ध होता है, अमरुद के सेवन से शरीर में रक्त की कमी को पूरा किया जा सकता है। 

पेट साफ रखे

अमरुद के पत्ते या फल लगातार खाने से कब्ज, गैस, ये पेट में दर्द जैसी परेशानी दूर होती है।अमरुद के पत्तो को चाय के रूप में उपयोग में लाया जा सकता है। जिन्हे बबासीर की समस्या होती है, वे अमरुद के ताजे पत्ते का रस या अमरुद का फल ही खाये तो बहुत फायदेमंद होगा। अमरुद के पत्ते पाचन सम्बन्धी समस्याओ को ठीक करता है। इसके पत्तो में एंटी बैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल्स मौजूद होते हैं। खाली पेट अमरुद के पत्तो का सेवन अति लाभदायक होता है।

वजन घटाए

अमरुद पत्तो के सेवन से वजन को कम किया जा सकते है। अमरुद में कई ऐसे तत्व उपलब्ध होते है। जो शरीर में ग्लूकोस, कार्बोहाइड्रेटेट के अवशोषण को कम करने में मददगार होते है। शरीर में उपलब्ध कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। यदि आप अमरुद के ताजे पत्तो सेवन करते है तो बहुत ही लाभदायक होगा।

कील मुंहासो ठीक करे

अमरुद के पत्ते चेहरे के लिए भी काफी असरदार है, जिन्हे चेहरे में पिम्पल, दाग धब्बे की समस्या होती है। वे अमरुद के पत्तो का प्रयोग कर सकते है। अमरुद के ताजे पत्ते लेकर उसका लेप बना ले फिर उसे अपने चेहरे पे लगाए। लगभग 10-15 मिनट के लिए ये लेप अपने फेस पे रखे। फिर ठन्डे पानी से अपने चेहरे को धो ले।

  • जो महिलाये गर्भवती है या ब्रैस्ट फीडिंग कराती हो उन्हें डॉ. की सलाह पर ही अमरुद का सेवन करना चाहिए।
  • हमेशा ताजे पत्तो का ही सेवन करे। बासी पत्तो का सेवन न करे। पत्तो को धोकर ही प्रयोग करना चाहिए ।