सुबह की शुरुआत करें नारियल पानी से,Start Your Morning with Coconut Water

नारियल पानी, जिसे नारियल का जूस या रस भी कह जा सकता है, यह एक नेचुरल एनर्जी ड्रिंक है जो की शरीर को ऊर्जावान बनाये रखता है। जिससे हम शारीरिक और मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहते है। नारियल में प्राकृतिक रूप से विटामिन, मिनरल्स, पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और एलेक्ट्रोलाइट्स होते है। जो की शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत मदद करती है। नारियल पानी को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के बहुत लाभ है।यहाँ पर इसका सेवन के तरीके और फायदे के बारे में जानकारी दी जा रही है ।

हाइड्रेशन

नारियल पानी में मौजूद पोटैशियम, सोडियम, और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते है जो शरीर में होने वाले समस्या जैसे- थकान, सुस्ती, वोमेटिंग, चक्कर आना, कब्ज या फिर पेट में दर्द या ऐंठन की समस्या तो तुरंत ही ठीक करने में सहायक होता है। नारियल पानी शरीर के बढे हुए तापमान को कम करता है साथ ही निकले हुए पसीने की कमी को इलेक्ट्रोलाइट्सके रूप में पूरा करता है।

ऊर्जा का स्रोत

नारियल पानी में नेचुरल ही शुगर और विटामिन्स बी की मात्रा होती है जो थकान या सुस्ती लगने पे ऊर्जा का अच्छा स्रोत बन जाता है।

मोटापा कम करने में मदद करे

नारियल पानी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। नारियल पानी वजन कम करने का एक आदर्श पेय है ये मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर भूख को कण्ट्रोल करने में मदद करता है और अतिरिक्त कैलोरी के सेवन से भी बच सकते है

शारीरिक स्वास्थ्य

नारियल पानी रक्तचाप (blood pressure )को नियंत्रित करेने में भी सहायक होती है यदि हम इसका नियमित रूप से सेवन करे। चूँकि नारियल पानी में उचित मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो की जो की उच्च रक्तचाप (High blood pressure) को कम करने में मदद कर सकता है।

पाचन स्वास्थ्य

नारियल पानी हमारे पेट सम्बन्धी समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद है ये हमारे भोजन को पचाने में भी मदद करता है साथ ही अन्य पाचन सम्बन्धी समस्याओं जैसे- गैस, अपच, एसिडिटी को ठीक करने में भी सहायक होती है।

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण

नारियल पानी कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में मदद करता है और हमारे शरीर में अतिरिक्त फैट को कम करता है साथ शरीर को हाइड्रेड कर मेटाबॉलिज्म की क्षमता को बढ़ाता है। अगर आपको फैट काम करना हो तो नारियल पानी एक अच्छा और एनर्जी ड्रिंक है जो आपके फैट को काम करने में मदद करेगा।

शरीर की सफाई

समय-समय पर हमारे शरीर को सफाई की आवश्यकता होती है।और नारियल पानी से बेहतर कोई विकल्प नहीं, इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व किडनी की सफाई में मदद करते है। मूत्र संबंधी समस्याओं को ठीक करता है और किडनी में हुए स्टोन को कम करने में सहायक होती है जिससे किडनी स्वस्थ रहती है।

शीतल प्रभाव

गर्मियों के लिए नारियल पानी बहुत ही अच्छा स्त्रोत है ये हमारे शरीर को हाइड्रेड होने से बचाता है और शरीर को ठंडक प्रदान करती है।

स्किन के लिए लाभकारी

नारियल पानी हमारे त्वचा को मोइस्चराइज़ करता है और जिससे त्वचा की चमक बढ़ती है। नियमित रूप से त्वचा की चमक को बनाये रखने के लिए हम नारियल पानी से अपनी त्वचा की सफाई कर सकते है।

एंटीऑक्सीडेंट्स

नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को विभिन्न प्रकार के क्षतिग्रस्त रोगों से बचाने में मदद कर सकते हैं।

नारियल पानी का सेवन कब और कैसे करे।

सुबह की शुरुआत नारीयल पानी से

सुबह सुबह नारियल पानी एक ताजगी और ऊर्जा देना वाला होता है साथ ही दिन भर के कार्यो के लिए भी तैयार करता है। नारियल पानी में नचुरल रूप से शर्करा और एलेक्ट्रोलाइट्स जो शरीर को ऊर्जा देती है। साथ ही पचना तंत्र को ठीक रखने में भी सहायता करता है।खाली पेट नारियल पानी पीने से शारीर के सारे टॉक्सिन बाहर निकल जाते है और शरीर अंदर से साफ हो जाता है

व्यायाम के बाद

व्यायाम के बाद आप नारियल पानी पिए तो बहुत ही फायदेमंद हो सकता है क्योकि व्यायाम करने के बाद हमारे शरीर की इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है और नारियल पानी हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करने का अद्भुत स्रोत माना जाता है। साथ ही यह मांसपेशियों में होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करने में भी मदद करता है।

दिन के कार्यो के बीच में

नारियल पानी एक एनर्जी ड्रिंक की तरह कार्य करता है दिन में अगर आप बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस कर रहे है तो आप एक प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक के रूप नारियल पानी पी सकते है ।

धूप में रहते समय

यदि आप बहुत ज्यादा समय धुप में है। तब आप नारियल पानी के सेवन कर सकते है जो आपके शरीर को ठंडक प्रदान कर सकता है। और शरीर में पानी के कमी को पूरा कर शरीर को हाइड्रेड रख सकता है।

खाना खाने के साथ

नारियल पानी की सेवन आप खाना खाने या नाश्ता करने के साथ भी ले सकते है। नारियल पानी पाचन में सहयोग करता है साथ ही आपको यदि पेट में भारी पन महसूस हो तो आप नारियल पानी को स्मूथी या सलाद ड्रेसिंग के रूप में उपयोग कर सकते है

यात्रा या बाहर जाते समय

यदि आप कही बाहर जा रहे है या फिर थोड़ी लम्बी यात्रा पी जा रहे है तो आप अपने साथ में नारियल पानी रख सकते है और बीच-बीच में एक एनर्जी ड्रिंक के रूप ले सकते जो आपको हाइड्रेटेड रखेगा और यात्रा के दौरान होने वाली थकान को कम करेगा।

बीमारियों की स्थितियों में

अगर आप बीमार , कमजोरी या थका हुआ महसूस कर रहे हैं, या फिर आपको फीवर हो तब भी नारियल पानी का उपयोग कर सकते है । नारियल पानी एक प्राकृतिक तरीके से ताजगी प्रदान कर सकता है और शरीर को संतुलित कर सकता है।

नारियल पानी के अन्य उपयोग

स्मूथी

अगर आपको स्मूथी पसंद हो तो आप नारियल पानी या नारियल के दूध का स्मूथी बना सकते है। ये सेहत के लिय बहुत ही फायदेमंद होता है। स्मूथी बनाने के लिए आप कुछ फ्रूट्स या सब्जियों का उपयोग कर सकते है।

सूप

सूप के रूप में भी आप नारियल पानी का उपयोग कर सकते है आप सूप में नार्मल पानी की जगह नारियल पानी का उपयोग करे। जो की एक बेहतरीन सूप बन कर तैयार होगा। जो की स्वाद में अच्छा और पोषण प्रदान करने वाला है।

ब्यूटी टिप्स

नारियल पानी का फेस पैक, टोनर, डार्क सर्कल्स, सनबर्न से राहत के लिए के रूप में उपयोग किया जा सकता है। नारियल पानी आपकी त्वचा को नमी और ताजगी प्रदान करती है।जिससे आपकी त्वचा और भी सुन्दर हो जाएगी।